Saturday, June 6, 2026
CrimeViral

​​​​​​​​​​दूध मांगने पर सौतेली मां ने 4 साल की मासूम को पीटा, मुंह और नाक दबाकर कर दी हत्या

Featured Image

गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां वेव सिटी थाना क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस सोसाइटी में रहने वाली एक सौतेली मां ने बेटी का नाक और मुंह दबाकर हत्या कर दी. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गई थी. हालांकि, अब पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

एसीपी प्रिया पाल ने बताया कि 18 मई को अलीगढ़ के खैर के रहने वाले अमित कुमार ने एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया. इसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके छोटे भाई की पत्नी ज्योति ने उसकी भतीजी वंशिका की गला दबाकर हत्या कर दी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल को आगे बढ़ाया. आरोपी महिला को लीगढ़ जिले के गांव सोफा थाना खैर से गिरफ्तार किया.

वंशिका को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी ज्योति

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने बताया कि 4 साल की मासूम वंशिका उसके पति की पहली पत्नी से पैदा हुई थी. वह कुछ समय पहले नितेश और अपने बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई थी. इसके बाद नितेश आरोपी महिला ज्योति को अपने साथ ले आया. ज्योंति वंशिका को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी. उसका कहना है कि वंशिका बार-बार रोती थी, परेशान करती थी.

आरोपी महिला बोली-परेशान कर रही थी इसलिए मार डाला

आरोपी महिला ने कहा कि उसकी 2 महीने की बेटी थी. लेकिन वंशिका बार-बार रोती थी, ऐसे में उसका पालन पोषण भी दुश्वार हो जाता था. घटना के दिन भी वंशिका बार-बार रो रही थी. इसलिए उसे गुस्सा आ रहा था. जब वंशिका ने खाने के साथ दूध मांगा तो उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी.

पहली पत्नी के जाने के बाद ज्योति को घर लाया था नितेश

नितेश क्रेन ड्राइवर है. उसकी पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं. तकरीबन डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी किसी वजह से उसे छोड़कर चली गई. इसके बाद नितेश ज्योति नाम की महिला को साथ लेकर आया. ज्योति से भी नितेश को एक बेटी है. हालांकि, ज्योति नितेश के अन्य बच्चों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थी.

Leave a Reply