Saturday, June 6, 2026
CrimeViral

​​​​​​​​​​प्रेमिका ने घर बुलाया, फिर ब्लेड से काट डाला प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, तीन घंटे तक बहता रहा खून

Featured Image

उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक प्रेमिका ने प्रेमी को अपने घर मिलने बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसके बाद प्रेमिका ने गुस्से में ब्लेड से प्रेमी का प्राइवेट काट डाला. खून से लथपथ प्रेमी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उसे ब्लड चढ़ाया जा रहा है और वह खतरे से बाहर है.

यह घटना संत कबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली इलाके के जंगल कला का है. प्रेमा यही का रहने वाला है और उसका नाम विकास निषाद है, जिसकी उम्र करीब 19 साल के पास हैं. वह सोमवार को पड़ोस के मुसहरा गांव की ही अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. दोनों के पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं. विकास को उसकी प्रेमिका ने फोन कर अपने घर बुलाया था. विकास की मां ने आरोपी प्रेमिका पर कार्रवाई की मांग की है.

विकास छटपटाता हुआ पहुंचा घर

विकास अपनी प्रेमिका के फोन के बाद सोमवार की रात उससे मिले उसके घर पहुंचा. इस समय तक सब कुछ ठीक चल रहा था. दोनों ने लगभग छह घंटे साथ में बिताए. लेकिन फिर दोनों में कुछ बात को लेकर कहासुनी हुई. और प्रेमिका ने विकास के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. इस वजह से तेजी से खून बहने लगा. फिर विकास छटपटाता हुआ किसी तरह अपने घर पहुंचा. जहां घर वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

पहले तो विकास अपने घर वालों से बात छुपाना चाहता था. उसने पांच घंटे तक ब्लड रोकने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत और खराब हो गई. आखिर में उसे परिवार वालों को अपना दुख बताया पड़ा. जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया. हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में विकास का इलाज किया गया. वह फिलहाल, अस्पताल में जहां उसे खून चढ़ाया जा रहा है. डॉक्टर का कहना है वह खतरे से बाहर है.

खून तीन घंटे के बाद बंद हुआ

पीड़ित के मां ने आरोपी प्रेमिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि खून तीन घंटे के बाद बंद हुआ. ज्यादा खून बहने से विकास बेहोस हो गया था. इतना ही नहीं विकास को खून चढ़ाया गया, तब जाकर उसको होश आया. विकास की मां ने कहा कि वो लड़की उनके बेटे के पीछे काफी दिनों से पड़ी है. पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है.

Leave a Reply