Saturday, April 18, 2026
CrimeViral

हर’ भागने वाली औरत को मार` डालूंगा पत्नी के प्रेमी को मार पति का खुला ऐलान

मेरठ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने भागते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने न केवल कत्ल की जिम्मेदारी ली, बल्कि ऐलान किया कि घर छोड़कर भागने वाली हर महिलाओं को वो मार डालेगा. घटना बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज इलाके की है.

खेत से लौटते वक्त बरसाईं गोलियां

मृतक की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुनील गाबा के रूप में हुई है. बुधवार दोपहर जब सुनील बाइक पर सवार होकर खेत से बाजार की ओर जा रहा था, तभी सनातन धर्म मंदिर के पास आरोपी प्रदीप धीमान ने उसे घेर लिया. प्रदीप ने सरेआम शोर मचाते हुए कहा कि इसने उसकी पत्नी को भगा रखा है और फिर तीन तमंचों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सुनील को मौत के घाट उतार दिया.

‘ढाई मीटर का कफन सिर पर है’ – वीडियो में कबूला जुर्म

हत्या के बाद आरोपी प्रदीप ने चलती बाइक पर अपना वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया. उसने कहा, “मैंने अपनी पत्नी के आशिक को तीन गोलियां मारकर मार डाला है. जो भी महिला घर छोड़कर भागेगी, उसका यही इंतजाम करूंगा. अब अपनी पत्नी को भी मारूंगा. मेरे सिर पर ढाई मीटर का कफन बंधा है, मैं पुलिस-प्रशासन से नहीं डरता. यह वीडियो एसएसपी मेरठ और सभी थानों को भेज दो.” जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले प्रदीप की पत्नी पूनम अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी सुनील गाबा के साथ रहने लगी थी. इसी बात से प्रदीप आक्रोशित था.

CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने की घेराबंदी

इस पूरी हत्या की लाइव फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आरोपी ने साफ किया है कि इस घटना में उसके घरवालों का कोई दोष नहीं है और उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ पुलिस अलर्ट मोड पर है. एसएसपी के निर्देश पर आरोपी प्रदीप धीमान की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply