Sunday, April 19, 2026
CrimeViral

“सीट दिलवाता हूं…”—मदद के बहाने AC` केबिन में ले गया TTE दरवाजा बंद कर छात्रा से की अश्लील हरकत; आरोपी फरार

'चलो तुमको सीट दिलवाता हूं...', ट्रेन में बिना टिकट चढ़ गई छात्रा, मजबूरी बताई तो मदद के बहाने TTE करने लगा अश्लील हरकत

रेलवे जैसे सुरक्षित सफर के दावे पर एक बार फिर दाग लगा है. मऊ से परीक्षा देकर गोरखपुर लौट रही एक छात्रा ने अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के एक टीटीई (TTE) पर छेड़छाड़ और डराने-धमकाने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है. छात्रा की शिकायत पर गोरखपुर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी टीटीई की तलाश शुरू कर दी है.

पीड़िता मऊ जिले की रहने वाली है और गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करती है. वह मऊ में एक परीक्षा देने गई थी और वहां से वापस लौट रही थी. स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण छात्रा टिकट नहीं ले पाई थी. ट्रेन में चढ़ने के बाद उसकी मुलाकात टीटीई राहुल कुमार से हुई. छात्रा ने अपनी मजबूरी बताई और सीट के लिए आग्रह किया.

आरोप है कि राहुल कुमार ने पहले छात्रा का नाम, पता और परीक्षा के बारे में जानकारी ली और फिर उसे सीट दिलाने का भरोसा दिया. बोला- डरो मत. चलो मैं तुमको सीट दिलवाता हूं. मदद के बहाने टीटीई उसे एसी फर्स्ट क्लास (AC First Class) के केबिन में ले गया. छात्रा का आरोप है कि वहां पहुंचते ही टीटीई ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी.

वर्दी का रौब दिखाकर धमकाया

जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी टीटीई अपनी वर्दी की हनक दिखाने लगा. उसने छात्रा को धमकाया कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया, तो वह उस पर बिना टिकट यात्रा करने का केस दर्ज करा देगा और उसे जेल भेज देगा. लेकिन छात्रा डरी नहीं. उसने साहस दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी.

आरोपी की तलाश की जा रही

ट्रेन के गोरखपुर पहुंचते ही पीड़िता ने जीआरपी (GRP) थाने में आपबीती सुनाई. जीआरपी सीओ के मुताबिक, आरोपी टीटीई राहुल कुमार बिहार का रहने वाला है. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. इस घटना ने एक बार फिर ट्रेनों में महिला सुरक्षा और स्टाफ के व्यवहार पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply