Saturday, April 18, 2026
CrimeViral

शादी की पहली सालगिरह पर हुआ` दिल दहला देने वाला हादसा पति के सामने पत्नी की मौत

श्योपुर: श्योपुर जिले की अगरा थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां सड़क हादसे में नवविवाहिता की तड़प तड़प कर उसके पति के सामने दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद अगरा थाना प्रभारी टीम के मौके पर पहुंचे और विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. उधर नव विवाहिता की मौत के बाद पति गहरे सदमे में चला गया है.

श्योपुर जिले के अगरा थाना क्षेत्र के पिपरवास गांव के पास शनिवार को सामने से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से जोरदार टक्कर के शिकार हो गए. घटना ट्रॉली की झड़प से नव विवाहिता सड़क पर गिर गई और ट्रॉली के पहिए में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि, पति को मामूली चोट आई है. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर मौके से फरार हो गया. अब पुलिस ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया
अगरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अतिवल धाकड़ निवासी पिपरवास के द्वारा पुलिस को बताया गया कि उनका बेटा देवेश धाकड़ अपनी मोटर साईकिल पर बिठाकर अगरा की तरफ से पिपरवास की ओर आ रहा था. तभी बबनवास की तरफ से पंचम धाकड़ अपने ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर आया. ट्रॉली से देवेश टकरा गया. उसी दौरान उसकी पत्नी सड़क पर नीचे गिर गई. उसके उपर ट्रॉली का पहिया चढ़ गया. इसी दौरान उसकी मौत हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply