Saturday, April 18, 2026
PoliticsViral

शंकराचार्य पर आरोप“ आशुतोष पांडे के` खिलाफ, प्रदर्शन: मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना ने…

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में बुधवार सुबह क्रांति सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पुरी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर कथित तौर पर फर्जी आरोप लगाने वाले आशुतोष पांडे के खिलाफ था। संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान क्रांति सेना के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने आशुतोष पांडे को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आशुतोष पांडे शामली के कांधला का निवासी है और उसके खिलाफ शामली के कई थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। कपूर ने धमकी दी कि यदि आशुतोष पांडे मुजफ्फरनगर आया तो उसका मुंह काला करके गधे पर बिठाकर पूरे जनपद में जुलूस निकाला जाएगा।

ज्ञापन में बताया गया कि लगभग दो माह पूर्व प्रयागराज के माघ मेले में पुलिस प्रशासन और पुरी शंकराचार्य के बीच स्नान को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद संत समाज में मतभेद गहरा गए। संगठन का आरोप है कि संत रामभद्राचार्य के एक कथित शिष्य आयुष पांडे उर्फ आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आशुतोष पांडे पर पहले भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं और वह लोगों को फर्जी शिकायतें कर ब्लैकमेल करता रहा है। क्रांति सेना का कहना है कि शंकराचार्य जैसे प्रतिष्ठित संत के खिलाफ ऐसे आरोप सनातन धर्म और संत समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं।

क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच किसी उच्च स्तरीय एजेंसी या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही, दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन पर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी और नगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply