Sunday, April 19, 2026
CrimeViral

पानीपत’ में 26 दिन से लापता` निगम कर्मचारी का शव नाले में मिला कमर को कुत्तों ने नोंचा

पानीपत। सेक्टर-18 के पास नाले में मंगलवार शाम को 26 दिन से लापता नगर निगम के कर्मचारी 52 वर्षीय सुनील का शव मिला है। कमर को कुत्तों ने नोंच रखा है। जसबीर कालोनी निवासी सुनील 30 जनवरी की शाम को छह बजे घर से साइकिल पर निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा।

स्वजन ने हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सेक्टर 13-17 प्रभारी दलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस हत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है। शव गली सड़ी हालात में होने के कारण इसकी डीएनए जांच भी करवाई जाएगी। मंगलवार शाम को करीब छह बजे राहगीरों ने नाले में शव देख पुलिस को सूचित किया।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply