Sunday, April 19, 2026
CrimeViral

हिंदू युवक से प्यार करना रुपजहां` को पड़ा महंगा प्रेम संबंध से नाराज भाई बना जल्लाद डायल 112 पर खुद किया जुर्म कबूल

Sambhal Love for Hindu Boy Costs Rupjahan Her Life Brother C

Crime News: ऑनर किलिंग की एक ऐसी सनसनीखेज़ वारदात सामने आई है, जिसने मोहब्बत, भरोसे और इंसानियत तीनों का गला घोंट दिया। उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव पट्टी जगरूप में एक भाई ने अपनी ही सगी बहन को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसे दूसरे समुदाय के युवक से इश्क़ था। हैरतअंगेज़ पहलू यह रहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद डायल 112 पर फोन कर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

गांव पट्टी जगरूप की रहने वाली रुपजहां को अपने ही इलाके के एक हिंदू युवक शिवम सैनी से मोहब्बत हो गई थी। जब मज़हबी सरहदें इस रिश्ते के आड़े आईं, तो दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। परिवार में हड़कंप मच गया। तलाश के बाद दोनों की लोकेशन अमरोहा में मिली। इसके बाद भाई जाने आलम और पिता ने पंचायत का दरवाज़ा खटखटाया। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत बैठी और यह तय हुआ कि लड़की को सकुशल घर लाया जाएगा, किसी तरह की सख्ती नहीं होगी। पंचायत के भरोसे पर रुपजहां वापस लौटी उसे क्या मालूम था कि यह भरोसा ही उसकी मौत का सबब बनेगा।

सूत्रों के मुताबिक, जब मामला थाने पहुंचा तो रुपजहां ने पुलिस के सामने साफ़ अल्फ़ाज़ में कहा था कि उसे अपने पिता और भाई से जान का खतरा है। उसने चीख-चीख कर अपनी हत्या की आशंका जताई, लेकिन ऑफ रिकॉर्ड समझौते के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया गया। कानून की चौखट से लौटकर वह उसी घर में दाख़िल हुई, जो जल्द ही उसकी कब्रगाह बनने वाला था।

बीती रात, जब घर के लोग नींद में थे, तभी भाई जाने आलम ने अपनी ही बहन रुपजहां का उसी के दुपट्टे से गला घोंट दिया। वह तड़पती रही, रहम की भीख मांगती रही, मगर इज़्जत के नाम पर अंधी सोच ने इंसानियत को मात दे दी। वारदात के बाद आरोपी ने ठंडे लहजे में डायल 112 पर फोन कर कहा “मैंने अपनी बहन को मार दिया है, आकर मुझे ले जाओ।”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply